Thursday, November 26, 2026
HomeNationalदिल्ली में 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता...

दिल्ली में 1,100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी समयसीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर परियोजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं, जबकि सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाकर 1,100 करने का लक्ष्य रखा है। बैठक में अगले महीने से नए केंद्रों के उद्घाटन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सरकार का जोर प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है।

इस परियोजना को लेकर दिल्ली की मौजूदा सरकार ने पिछली केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल की जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली में आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को भाजपा के लिए दिल्ली मॉडल को प्रस्तुत करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments