Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalगर्मियों में यात्रियों को राहत, भारतीय रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

गर्मियों में यात्रियों को राहत, भारतीय रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2026 : गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। हर साल इस दौरान पर्यटन और घरेलू यात्राओं के चलते ट्रेनों में भारी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है।

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक हो सकेगी। साथ ही अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि ट्रेन संख्या 04081/82 नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसके अलावा ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी, जबकि गोरखपुर के लिए साप्ताहिक सेवा उपलब्ध रहेगी।

इसी क्रम में ट्रेन संख्या 04610/09 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अमृतसर से प्रत्येक रविवार और बरौनी से हर मंगलवार को चलाई जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04217/18 वाराणसी-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गर्मी के सीजन में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं के कारण नियमित ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments