Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaएसआईआर से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के लिए 172 लोगों ने...

एसआईआर से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के लिए 172 लोगों ने किया डॉयल

कन्ट्रोल रूम नंबर 1950 पर फार्म भरने से सम्बन्धित समस्याओं को नागरिकों ने करवाया दर्ज, कुरुक्षेत्र के हर क्षेत्र से नागरिकों ने लिया कन्ट्रोल रूम का सहारा
कुरुक्षेत्र, 28 जून,2026:
 विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) की समस्याओं का समाधान करने के लिए कुरुक्षेत्र और आस पास के क्षेत्र के लगभग 172 लोगों ने अब तक कन्ट्रोल रूम के नंबर पर डायल किया है। इनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जा चुका है। अहम पहलू यह है कि लघु सचिवालय में एसआईआर से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने और एसआईआर से सम्बन्धित जानकारी के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है और इस कन्ट्रोल रूम में 1950 नंबर लोगों को लगातार सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में विशेष पुनरीक्षण का कार्य पूरी तेजी के साथ किया जा रहा है। इस कार्य के लिए जहां हर बूथ पर बीएलओ बेहतरीन कार्य कर रहे है और एसआईआर के फार्म वितरित करने भरने और डिजिटाइजेशन करने के कार्य को पूरा कर रहे है। इसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए 1 और 2 भी बूथ स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। इन तमाम पहलुओं के बावजूद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के साथ-साथ सब डिवीजन स्तर पर भी एसआईआर फार्म से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान करने के लिए हैल्प डेस्क स्थापित किए गए है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, कन्ट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1950 लगातार कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में अब तक कुरुक्षेत्र,पिहोवा, शाहबाद, लाडवा, बाबैन, इस्माइलाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्र के 172 लोगों ने टोल फ्री नंबर 01744-1950 पर डायल कर एसआईआर से सम्बन्धित जानकारी ली और अपनी समस्याओं को भी रखा है। इसमें कुछ कॉल पंजाब राज्य से भी दर्ज की गई है। जिन लोगों के वोट 2002 कुरुक्षेत्र में थे निश्चित ही वे लोग टोल फ्री नंबर से अपना डाटा लेने का प्रयास कर रहे है। इस कन्ट्रोल रूम में लोगों ने एसआईआर फार्म भरने, आधार कार्ड से लिंक करने, वोट शिफ्ट होने से सम्बन्धित समस्या, वोट काटने से सम्बन्धित सहित अन्य भिन्न भिन्न प्रकार की  जानकारियां और समस्याएं दर्ज करवाई है।
उन्होंने कहा कि मतदाता अपने वोट के संबंध में तथा मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा जारी वाट्सएप नंबर 8168837901 पर तथा ईमेल एसआईआर2026इलैक्शनकेकेआरएटदॉरेटजीमेल.कॉम पर सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments