Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaदो बूंद हर बार, पोलियों की जीत को रखा जा सकता है...

दो बूंद हर बार, पोलियों की जीत को रखा जा सकता है बरकरार:सुभाष सुधा

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों को पिलाई जीवन रक्षक दो  बूंद ,  30 जून तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर बच्चों को पिलाएंगी पोलियों की खुराक
कुरुक्षेत्र, 28 जून,2026 :  हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पोलियो की दवा की दो बूंद हर बार अभियान के दौरान पिलाकर पोलियों की जीत को बरकरार रखा जा सकता है। इस जीत के लिए जहां अभिभावकों को जागरूक होना होगा वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अपने लक्ष्य को पूरा करना होगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित पल्स पोलियों अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, डा. दीपाली अग्रवाल,डा. शैलजा मंगला, डा. अंजली वैध ने एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों को पोलियों की दवा की दो बूंदें पिलाकर 3 दिवसीय पल्स पोलियो का अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को धरातल पर उतरकर बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेना होगा।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा प्रत्येक घर तक पहुंचकर सभी बच्चों को दवा अवश्य पिलाई जाए।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को जिलेभर के पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाने तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.शैलजा मंगला ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों की भी तैनाती की गई है, ताकि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, प्रवासी क्षेत्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कोई पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments