Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryana5 जुलाई को 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एडीए की परीक्षा में...

5 जुलाई को 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एडीए की परीक्षा में बैठेंगे 10620 परीक्षार्थी : विश्राम कुमार मीणा

परीक्षा केंद्रों के लिए सुबह 7 बजे से चलेंगी विशेष बसें, बीएनएसएस की धारा 163 रहेगी लागू
कुरुक्षेत्र, 30 जून। 
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 5 जुलाई को आयोजित होने वाली सहायक जिला न्यायवादी परीक्षा 2026 का सफल एवं निष्पक्ष आयोजन करवाया जाएगा। इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुचारू व नकल रहित बनाने की सभी तैयारियों को किया जा रहा है। जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर एडीए की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 10620 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के आयोजन के लिए जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के आदेशा प्रभारी रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व पिपली चौक पर सुचारु यातायात व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बिजली व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को कहा कि वो परीक्षा की अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत एवं जलापूर्ति उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के लिए विशेष बस सेवाएं सुबह 7 बजे से ही उपलब्ध कराएंगे और रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था करवाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। परीक्षा के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments