Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaखेत में ट्रैक्टर चलाकर धान की बिजाई में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण...

खेत में ट्रैक्टर चलाकर धान की बिजाई में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, किसानों के परिश्रम को किया नमन

फ़तेहाबाद 02 जुलाई 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने अपने हलके के दौरे के दौरान गांव भूथन पहुंचकर किसानों के साथ समय बिताया और खेती-किसानी से जुडकऱ उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ता संदीप ताखर के खेत में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान की बिजाई के लिए भूमि तैयार की तथा खेती के कार्यों में हाथ बंटाया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और खेत में कार्यरत कृषि श्रमिकों ने इस अवसर का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों और खेत-खलिहानों में बसती है तथा देश की समृद्धि का आधार अन्नदाता किसान हैं। उन्होंने कहा कि किसान विपरीत परिस्थितियों में भी दिन-रात मेहनत कर देश का अन्न भंडार भरने का कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने किसानों और कृषि श्रमिकों के परिश्रम को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि धरती से जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और खेती हमारी संस्कृति तथा अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही हैं। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल उत्पादन बढ़ाने के प्रयास, कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा तथा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और खेती को अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और ग्रामीण विकास को समान महत्व देते हुए गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और विश्वास दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों तथा कृषि श्रमिकों ने भी प्रवीण जोड़ा के साथ खेत में समय बिताया और उनके इस सहज एवं किसान हितैषी व्यवहार की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments