Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaभाजपा ने स्मृति पखवाड़ा के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर महान...

भाजपा ने स्मृति पखवाड़ा के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर महान राष्ट्रवादी नेता को किया नमन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : सुभाष बराला
फ़तेहाबाद 04 जुलाई 2026 (संजीव शर्मा): प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्मृति पखवाड़ा के तहत शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल तथा पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने की। मंच पर चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, प्रो. रविंदर बलियाला, राजपाल बैनीवाल, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खीचड़ तथा कार्यक्रम संयोजक संजय रेवड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महामंत्री विकास लालोदा ने किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का संकल्प लेकर राष्ट्रीय एकता की अलख जगाई। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं बल्कि भारत की आत्मा और स्वाभिमान की रक्षा का आंदोलन था। उन्होंने देशहित को सदैव व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा। उनके विचार आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सोच को साकार करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाए। उनका जीवन हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उनका जीवन प्रत्येक देशभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवाद के प्रबल पुरोधा थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष हमें राष्ट्रहित में निडर होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी संगठन की कार्यशैली का आधार हैं। उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। स्मृति पखवाड़ा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को उनके जीवन दर्शन से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने विचारों और साहस से भारतीय राजनीति में नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वे दूरदर्शी चिंतक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने सदैव भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय गौरव को सर्वोच्च स्थान दिया। आज देश जिस मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें उनके विचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके आदर्शों का अनुसरण कर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी, जगदीश शर्मा, सविता टुटेजा, अवतार मोंगा, जगदीप मोंगा, राधाकृष्ण नारंग, मुल्खराज चावला, नीलाशी शर्मा, राममेहर धारसूल, शम्मी ढींगड़ा, अनूप भारद्वाज, जगदीश नायक, लायक राम सहित मंडल अध्यक्ष  विकास शर्मा, सीताराम पूनिया, मनदीप योगी, जसवंत माचरा, अंकित सिंगला, लखविन्द्र सिंह, संदीप तनेजा, संदीप भोडिय़ा, रमन मडिय़ा, प्रवीण गिल समैण, किरण शर्मा, विनोद खिचड़, मार्केट कमेटी रतिया के चेयरमैन राजू मैहता खुम्बर, अशोक नम्बर, सुभाष खिलेरी, अनिल सिहाग, रामकुमार मेहरा, उमेश रघुवंशी,  एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments