Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaपटियाला में दिल दहला देने वाली घटना: दंपति ने दो बच्चों संग...

पटियाला में दिल दहला देने वाली घटना: दंपति ने दो बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, पिता-बेटी की मौत

पटियाला, 9 जुलाई, 2026 :  पटियाला की अफसर कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने दो बच्चों सहित कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी चारों को गंभीर हालत में तत्काल सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विकास बातीश की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान उनकी बेटी ख्वाहिश बातीश ने भी दम तोड़ दिया।
घटना में विकास बातीश की पत्नी तमन्ना बातीश और उनका बेटा फिलहाल राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दोनों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
डीएसपी पटियाला सिटी संजीव सिंगला ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तमन्ना बातीश के बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद के कारण हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के प्रयास के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments