Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaश्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर विशेष डॉक्यूमेंट्री का...

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर विशेष डॉक्यूमेंट्री का गांव-गांव प्रदर्शन, दूसरे दिन भी लोगों ने बढ़-चढ़कर देखा

पटियाला, 9 जुलाई,2026 : पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चलाई जा रही विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान के तहत दूसरे दिन भी पटियाला जिले के विभिन्न गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसे देखा और सरकार की इस पहल की सराहना की।
दूसरे दिन समाना ब्लॉक के बिजलपुर और ढैंठल, सनौर ब्लॉक के कौली, सैफदीपुर और बीड़ बहादुरगढ़ तथा नाभा ब्लॉक के गलवट्टी और घनीवाल गांवों में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार की गई इस विशेष डॉक्यूमेंट्री में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और समानता, सामाजिक न्याय, ईश्वर भक्ति तथा सर्वसमावेशी समाज के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को पहुंचाना तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराना है।
डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद ग्रामीणों ने पंजाब सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गुरु जी का समानता, भाईचारे और भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और ऐसी पहलें नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक हस्तियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments