Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaएसएचजी महिलाएं कम्पनी के साथ कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति में कर...

एसएचजी महिलाएं कम्पनी के साथ कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति में कर सकती है बढोत्तरी: वीरेंद्र चौधरी एसएचजीएस से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए एक अनूठी आजीविका गतिविधि का किया आयोजन

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई:2026

जिला परिषद सीईओ वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आह्वान पर एचएसआरएलएम के अंतर्गत एसएचजीएस से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए एक अनूठी आजीविका गतिविधि का आयोजन किया गया। खंड थानेसर से आई लगभग 40 महिलाओं का हेयर ऑरगिनल्स कम्पनी के प्रबंधकों के साथ मीट अप रखा गया, जहां पर महिलाओं को शार्क टैंक नामक मशहूर इंटरप्रेंशिप सीरियल पर अपना कारोबार दर्शा चुकी हेयर ऑरगिनल्स कंपनी के को फाउंडर जितेन्द्र शर्मा द्वारा उनके उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई व विस्तारपूर्वक बताया कि कैसे एसएचजी महिलाएं इस कम्पनी के साथ कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी कर सकती है।
सीईओ विरेन्द्र चौधरी ने महिलाओं से वन टू वन संवाद कायम करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया और महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें अपने पूरे एसएचजी के सदस्यों की आजीविका शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
सीएमजीजीए कुरुक्षेत्र मुस्कान यादव ने महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए जल्द ही मार्किटप्लेस उपलब्ध करवाने की योजना बारे बताया।
अपने तरह के अनूठे रोजगार कार्यक्रम में महिलाओं को बाल इक_े करने से लेकर उनकी प्रोसेसिंग यूनिट तक का सारा प्रोसेस बताया गया और उन्हें इसकी यूनिट लगाने के लिए हर सहयोग उपलब्ध करवाने का वादा किया गया।
जिला परिषद, कुरुक्षेत्र की विशेष पहल पर जो महिलाएं हेयर ऑर्गेनेल से जुडा हुआ कार्य शुरू करेंगी, उन्हें कम्पनी के रोहतक व गुरुग्राम स्थित कार्यालय का एक्सपोजर दौरा करवाया जाएगा। यहां बताना उचित होगा कि अध्यक्षा, जिला परिषद कंवलजीत कौर के कुशल नेतृत्व में एचएसआरएलएम कुरुक्षेत्र प्रगति की राह पर नए आयाम गढ रहा है। अभी तक जिला कुरुक्षेत्र में 30670 महिलाओं को 3054 एसएचजी में जोडा जा चुका है। इस अवसर पर एचएसआरएलएम जिला कार्यालय एवं खंड कार्यालय थानेसर के कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments