Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपंजाब कांग्रेस पर हाईकमान की नजर, कल दिल्ली में होगी अहम बैठक

पंजाब कांग्रेस पर हाईकमान की नजर, कल दिल्ली में होगी अहम बैठक

चंडीगढ़, 20 जुलाई, 2026 : पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक गतिविधियों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को पंजाब से जुड़े सभी प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक नई नियुक्तियों और पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को लेकर चल रही चर्चाओं के बाद पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है।
बैठक नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित होगी, जिसमें पंजाब कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सांसद, वरिष्ठ नेता तथा संगठन के नवनियुक्त अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। हाल ही में संगठन में नियुक्त किए गए सभी नए पदाधिकारियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।
बताया जा रहा है कि बैठक में पंजाब कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक समन्वय तथा राज्य में पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को समाप्त कर संगठन को एकजुट करने पर भी मंथन होने की संभावना है।
यह बैठक मंगलवार शाम को आयोजित होगी और इसे पंजाब कांग्रेस के लिए आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments