Thursday, August 27, 2026
HomePunjabज़ीरकपुर के CA दंपति की मौत का मामला, पत्नी का शव भी...

ज़ीरकपुर के CA दंपति की मौत का मामला, पत्नी का शव भी नहर से बरामद

ज़ीरकपुर: 24 जुलाई, 2026(छत्रपाल सिंह): ज़ीरकपुर के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव बाली और उनकी पत्नी नीरजा बाली की मौत के मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। राजीव बाली का शव पहले ही राजपुरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हो चुका था, जबकि अब उनकी पत्नी नीरजा बाली का शव हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर क्षेत्र के पास सरस्वती फीडर नहर से मिला है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी 21 जुलाई को अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। अगले दिन राजपुरा के पास भाखड़ा नहर के पुल पर उनकी लावारिस कार मिली, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ। मोबाइल फोन के आधार पर कार मालिक की पहचान राजीव बाली के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार से संपर्क कर मामले की जांच शुरू की।

शक के आधार पर पुलिस ने भाखड़ा नहर में तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान राजपुरा के खेड़ी इलाके के पास राजीव बाली का शव बरामद किया गया। परिवार ने पुलिस को बताया कि राजीव के साथ उनकी पत्नी नीरजा भी थीं, जिसके बाद पुलिस ने नीरजा की तलाश तेज कर दी।

कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद नीरजा बाली का शव कुरुक्षेत्र जिले की सरस्वती फीडर नहर से बरामद हुआ। कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस संबंध में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपति पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments