Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaफसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी, 3 अगस्त...

फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी, 3 अगस्त तक करें आवेदन

पटियाला, 24 जुलाई,2026 ( दीपक दत्ता):कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब ने फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक कृषि मशीनों पर सब्सिडी देने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। किसान विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 3 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य कृषि अधिकारी पटियाला डॉ. दारा सिंह ने बताया कि योजना के तहत व्यक्तिगत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़ी मशीनों की खरीद पर निर्धारित नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) और पैडी सप्लाई चेन सेंटर (PSC) स्थापित करने के लिए केवल पंजीकृत सोसायटियों को ही लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना में सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, सुपर एसएमएस, जीरो टिल ड्रिल, बेलर, रेक, मल्चर, रिवर्सिबल प्लाऊ और मल्टी क्रॉप सुपर सीडर जैसी कई आधुनिक मशीनें शामिल हैं।

डॉ. दारा सिंह ने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों को जलाने की बजाय इन मशीनों का उपयोग कर वैज्ञानिक तरीके से उनका प्रबंधन करें। इससे जहां पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी, वहीं मिट्टी की गुणवत्ता और लाभकारी जीवों का संरक्षण भी होगा।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी भी परेशानी के लिए किसान अपने संबंधित ब्लॉक कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने किसानों की सहायता के लिए अलग-अलग ब्लॉकों के अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments