Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री किसान जीवन सुरक्षा योजना के तहत मृतक किसान की पत्नी को...

मुख्यमंत्री किसान जीवन सुरक्षा योजना के तहत मृतक किसान की पत्नी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

बाबैन/लाडवा, 24 जुलाई, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव मरचेड़ी की निवासी जगिंद्रो को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सहायता राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि सरकार किसानों और खेतीहर मजदूरों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव मरचेड़ी निवासी प्रेमचंद की 12 जुलाई 2026 को खेत में ट्यूबवेल बंद करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद योजना के तहत उनकी पत्नी जगिंद्रो को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है और समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों और मजदूरों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही जहरीली गैस के कारण मृत्यु या स्थायी अंग हानि की स्थिति को भी योजना में शामिल किया गया है।

सुमन सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी इलाकों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं चल रही हैं, जिनके पूरा होने के बाद क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments