टेक्नोलॉजी, 25 जुलाई 2026 (बलजीत सरना): अमेज़न के संस्थापक और कार्यकारी चेयरमैन जेफ बेजोस ने कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर किए जा रहे अरबों डॉलर के निवेश को नई दिशा देने के लिए प्राइम वीडियो को प्रमुख मंच के रूप में चुना है।
मामले से जुड़े चार सूत्रों के अनुसार, जेफ बेजोस ने प्राइम वीडियो के प्रमुख माइक हॉपकिंस को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का व्यापक पुनर्गठन (ओवरहॉल) करने के निर्देश दिए हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य प्राइम वीडियो के अनुभव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को केंद्र में लाना है।
बताया जा रहा है कि नए डिजाइन के तहत एआई आधारित फीचर्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे यूज़र्स को अधिक स्मार्ट, व्यक्तिगत (पर्सनलाइज्ड) और बेहतर कंटेंट अनुभव मिल सके। यह कदम अमेज़न की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनी अपने विभिन्न उत्पादों और सेवाओं में एआई तकनीक का तेजी से विस्तार कर रही है।






