Thursday, August 27, 2026
HomePunjabसंगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी-लूट के मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार,...

संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी-लूट के मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

25 जुलाई, 2026 (गुरप्रीत सिंह): संगरूर पुलिस ने थाना सिटी-1 संगरूर, भवानीगढ़, दिड़बा और लोंगोवाल क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 776 ग्राम चांदी, 37 किलो 500 ग्राम डांगा (सामान), दो मोबाइल फोन, एक यूनिट, एक ड्रैगन लाइट, एक हेयर ड्रायर, एक हेडफोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “गांवों के पहरेदार” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान 16 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक नशा तस्करों के खिलाफ 33 मामले दर्ज कर 53 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई में आरोपियों से 149 ग्राम हेरोइन, 22 किलो चूरा पोस्त, 25 नशीले इंजेक्शन और 175 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 11 मामले दर्ज कर 13 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने उनके पास से 117 लीटर ठेका देसी शराब, 13.5 लीटर अवैध शराब और 65 लीटर लाहन बरामद की।

एसएसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस द्वारा गांवों, शहरों और सामाजिक संगठनों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। पंचायतों, खेल क्लबों और गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने 55 गांवों और शहरों में लोगों के साथ बैठकें कर नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की, ताकि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

संगरूर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा बेचने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सहयोग देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments