Thursday, August 27, 2026
HomePunjabसरहिंद नहर में कार गिरने से दर्दनाक हादसा, फरीदकोट के दो युवकों...

सरहिंद नहर में कार गिरने से दर्दनाक हादसा, फरीदकोट के दो युवकों ने गंवाई जान

माछीवाड़ा, 25 जुलाई 2026 (अमनदीप सरां): माछीवाड़ा के पास सरहिंद नहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनोवा कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे कार सवार दोनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान फरीदकोट जिले के गांव सिखांवाला निवासी विकासदीप (19) और आकाशदीप (20) के रूप में हुई है।

फोन पर बातचीत के दौरान टूटा संपर्क

मृतक विकासदीप के पिता रिंपी सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा आकाशदीप इनोवा कार से चंडीगढ़ से फरीदकोट लौट रहे थे। सुबह करीब 4:30 बजे विकासदीप की फोन पर परिवार से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान अचानक पीछे से आकाशदीप की आवाज आई कि “टक्कर लग गई है।” इसके बाद दोनों युवकों के मोबाइल फोन बंद हो गए और परिवार की चिंता बढ़ गई।

नहर से गोताखोरों ने निकाले शव

परिजनों ने सुबह उनकी तलाश शुरू की और सरहिंद नहर के किनारे पहुंचे। वहां लोगों ने बताया कि तड़के एक इनोवा कार नहर में गिर गई है। सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयासों के बाद गोताखोरों ने कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।

इस हादसे की खबर मिलते ही गांव सिखांवाला में शोक की लहर फैल गई। परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments