Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabचेयरमैन लखा जी ने धूरी के दशमेश नगर में आम आदमी क्लीनिक...

चेयरमैन लखा जी ने धूरी के दशमेश नगर में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया

धूरी, 27 जुलाई,2026 (दीपक दत्ता): पंजाब सरकार की ओर से लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की पहल के तहत धूरी के दशमेश नगर, वार्ड नंबर-12 में नए आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत की गई। पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक कुमार लखा ने इस क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर अशोक कुमार लखा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों को डॉक्टरों की सलाह, जरूरी दवाइयां और विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से लोगों को इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी और आर्थिक बोझ भी घटेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाकर इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उद्घाटन समारोह में पार्षद मुनीश कुमार रिंकू, दर्शन कुमार दरसी, संदीप बंसल, जसवीर सिंह जज, एसएमओ डॉ. संजीव अरोड़ा, बलदेव सिंह खालसा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने क्लीनिक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments