Thursday, August 27, 2026
HomePunjabसंगरूर विधायक नरिंदर कौर भराज ने गांवों में जनसुनवाई कर सुनी लोगों...

संगरूर विधायक नरिंदर कौर भराज ने गांवों में जनसुनवाई कर सुनी लोगों की समस्याएं

संगरूर, 27 जुलाई, 2026 (विशाल गुप्ता): संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भराज ने गांव फतेहगढ़ छन्ना, गेहला और जलाण में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा विकास संबंधी मांगों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

विधायक भराज ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को लागू किया जा रहा है, जिससे गांवों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायतों को अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन फंडों का उपयोग गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनसुविधाओं में सुधार और जरूरी विकास कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, विकास कार्यों और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि संगरूर हलके के सभी गांवों का विकास बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर महेशइंदर लड्डी, जोगिंदर सरपंच, चमकौर सिंह खेड़ी चंदवां, ब्लॉक प्रधान तेजविंदर सिंह, मनी गेहला, सुखविंदर मान, लखविंदर फग्गूवाला सहित बड़ी संख्या में पंच, सरपंच, पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments