Thursday, August 27, 2026
HomePunjabगांवों में दिखाई जा रही श्री गुरु रविदास जी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री

गांवों में दिखाई जा रही श्री गुरु रविदास जी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री

फतेहगढ़ साहिब, 29 जुलाई,2026 (दीपक दत्ता): पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में लोगों को 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत अमलोह ब्लॉक के गांव मियांपुर, दीवा गंडूआं और सरहिंद ब्लॉक के गांव छलेड़ी कलां व छलेड़ी खुर्द में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डॉक्यूमेंट्री देखी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार की गई इस डॉक्यूमेंट्री में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और उनके समानता, सामाजिक न्याय, भक्ति व सर्वसांझीवालता के संदेश को दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ना है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह श्री गुरु रविदास जी महाराज को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को महान संतों और उनके विचारों के बारे में जानकारी मिलती है। अभियान के तहत 30 जुलाई को सरहिंद ब्लॉक के गांव मुल्लांपुर कलां, वजीर नगर और अमलोह ब्लॉक के गांव मछराए कलां व राजगढ़ छन्ना में भी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments