Wednesday, August 26, 2026
HomeTechnologiesभारत में बढ़ेंगे ए.आई के दम पर रोजगार और नवाचार

भारत में बढ़ेंगे ए.आई के दम पर रोजगार और नवाचार

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026 (गुरप्रीत सिंह): पे.टी.एम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) को भारत की प्रगति के लिए एक बड़ा अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि ए.आई के माध्यम से भारत नई नौकरियों के सृजन, नए कारोबारी अवसरों के विस्तार और वैश्विक टेक्नोलॉजी लीडर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ए.आई को केवल खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसमें छिपे विकास के अवसरों को समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के शुरुआती प्रभावों को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, लेकिन समय के साथ उनका वास्तविक प्रभाव सामने आता है।उन्होंने कहा कि ए.आई भारत को बड़े पैमाने पर नवाचार, औद्योगिक विकास और आर्थिक विस्तार का अवसर प्रदान कर रहा है। शर्मा के अनुसार, देश को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए तेजी से कदम बढ़ाने होंगे। पे.टी.एम प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआत में इन्हें न तो रोजगार पैदा करने वाला माना गया था और न ही रोजगार खत्म करने वाला, लेकिन बाद में इन प्लेटफॉर्म्स ने मीडिया, व्यापार और समाज पर गहरा प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की सेमीकंडक्टर योजनाएं और इंडिया ए.आई सिशन देश को ए.आई क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। शर्मा ने जोर दिया कि भारत को ए.आई के क्षेत्र में बड़े लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए, ताकि देश आर्थिक और तकनीकी विकास के अगले चरण में तेजी से प्रवेश कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments