चंडीगढ़, 29 जुलाई, 2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पंजाब में 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है, वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।






