Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaनवोदय विद्यालय कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31...

नवोदय विद्यालय कक्षा-6 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

कुरुक्षेत्र 30 जुलाई,2026 (संजीव सिंगला): विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जिले के समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएं तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। इस विषय में विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इस जानकारी को पहुंचाया जाए। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परीक्षा तिथि संबंधी जानकारी समयबद्ध रूप से प्रदान की जाए ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी पंजीकरण कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments