4 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने नूंह जिले के गांव दादू में नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। कॉलेज में हर साल 60 विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इस कदम से मेवात क्षेत्र के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मिलेगा और विशेष रूप से क्षेत्र की बेटियों को लाभ होगा।
सरकार का यह निर्णय नूंह में स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।






