Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaस्वतंत्रता सेनानी मामलों के निपटारे की समीक्षा

स्वतंत्रता सेनानी मामलों के निपटारे की समीक्षा

पटियाला, 4 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): पंजाब सरकार की स्पेशल ग्रीवेंस रिड्रेसल ड्राइव के तहत पटियाला में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक कमिश्नर हरजोत कौर मावी ने की। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़कों, चौकों, डिस्पेंसरी, सरकारी इमारतों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के नामकरण से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

हरजोत कौर मावी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का नियमों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments