Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaसन्नौर में बारिश से जलभराव

सन्नौर में बारिश से जलभराव

सन्नौर, 4 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): सन्नौर शहर में हुई भारी बारिश ने प्रशासन के जल निकासी प्रबंधों की पोल खोल दी। फतेहपुर चौक समेत कई इलाकों में करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई रिहायशी इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा और लोगों को पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि हर साल बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से जल निकासी के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि नालों और सीवरेज व्यवस्था की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और घरों में भर जाता है।

इलाका निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत दौरा कर जल निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली बरसातों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments