Thursday, August 27, 2026
HomePunjabलुधियाना मार्केट कमेटी में नए सचिव की नियुक्ति

लुधियाना मार्केट कमेटी में नए सचिव की नियुक्ति

6 अगस्त,2026 (जगमेल सिंह ढिल्लो): मार्केट कमेटी किला रायपुर के सचिव गुरदीप सिंह खंगूरा ने गुरुवार को लुधियाना मार्केट कमेटी के सचिव के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से हाल ही में किए गए सचिवों के तबादलों के बाद लुधियाना मार्केट कमेटी को नया सचिव मिल गया है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी लुधियाना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कर्मचारियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा जारी तबादला आदेशों में कमलजीत सिंह संधू को लुधियाना मार्केट कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया था और उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया था। लेकिन बाद में जारी संशोधित आदेशों के तहत उनका तबादला मार्केट कमेटी बस्सी पठाना कर दिया गया। इसके बाद गुरदीप सिंह खंगूरा को लुधियाना मार्केट कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वह मार्केट कमेटी हठूर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। कार्यभार संभालने के बाद गुरदीप सिंह खंगूरा ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़तियों और मंडी से जुड़े सभी वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के कामकाज को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी लगन से कार्य किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments