Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaतेजिंदर मेहता ने किया ओपन जिम का उद्घाटन

तेजिंदर मेहता ने किया ओपन जिम का उद्घाटन

पटियाला,8 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह):  बारादरी बाग स्थित चिल्ड्रन पार्क में नए ओपन जिम का उद्घाटन जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर मेहता की ओर से किया गया।
बारादरी बाग में ओपन जिम स्थापित करने की मांग शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जनहित समिति की ओर से लंबे समय से की जा रही थी, जो एमसी कवलजीत कौर जगी की कोशिशों से अब पूरी हुई है। यह ओपन जिम चेयरमैन तेजिंदर मेहता की ओर से जिला योजना कमेटी के माध्यम से उपलब्ध करवाए गए फंड से स्थापित किया गया है।
इस मौके पर तेजिंदर मेहता ने कहा कि लोगों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला योजना कमेटी के फंड के माध्यम से भी लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ओपन जिम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक साबित होगा।
जनहित समिति के महासचिव विनोद शर्मा और वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता एवं समाजसेवी जगतार सिंह जगी ने कहा कि बारादरी बाग में ओपन जिम की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा मिलने से पार्क में सैर और कसरत करने के लिए आने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
एमसी कवलजीत कौर जगी ने तेजिंदर मेहता और जिला योजना कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बारादरी बाग के चिल्ड्रन पार्क में ओपन जिम की सुविधा मिलने से इलाके के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
इस मौके को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण भी किया गया। तेजिंदर मेहता और अन्य गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही पार्क में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए कूड़ेदान भी स्थापित किए गए।
इस मौके पर बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. हरिंदर सिंह चहल, बाल कृष्ण बिंदल, सतीश जोशी, चमन लाल गर्ग, सतपाल पराशर, अमरिंदर सिंह, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन त्रिलोक जैन, वार्ड नंबर 32 के प्रधान अतुल गोयल, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज सुमित टकेजा, युवा नेता सुरिंदर निक्कू, सुरजीत गुरु डकाला, जनहित समिति के अन्य पदाधिकारी और इलाके के निवासी मौजूद थे।
 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments