पटियाला,8 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): पटियाला की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था जनहित समिति द्वारा अध्यक्ष एस के गौतम और जनरल सचिव स्टेट अवार्डी विनोद शर्मा के नेतृत्व में चिल्ड्रन्स पार्क बारादरी में चलाई जा रही ‘ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ ‘ मुहिम के तीसरे दौर में कुल 250 पौधे लगाए गए। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बी के बिंदल रिटायर्ड डायरेक्टर पी एस पी सी एल ने शिरकत की। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचने वाली प्रमुख हस्तियों में डॉ. संदीप ग्रेवाल डायरेक्टर, बागवानी विभाग, डॉ. हरिंदर सिंह डिप्टी डायरेक्टर बागवानी विभाग, त्रिलोक अग्रवाल, अमरिंदर सिंह, अनिल कुमार भारती, सतीश जोशी, एम. एच. कुरैशी, जसवंत सिंह कोहली, टी.एस भवरा, अर्चना पंजरत्ना, हैप्पी वर्मा, जगतार सिंह जग्गी, डी. पी. सिंह, एस. पी. पराशर, रणजीत कौर, जी. एस बेदी, हरजिंदर सिंह जर्मनी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री बी के बिंदल ने कहा कि जनहित समिति के अध्यक्ष एस के गौतम और जनरल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर संस्था के जनरल सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि हर मनुष्य को प्रति वर्ष अधिक से अधिक पेड़/पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। हम सभी को प्रतिदिन सुबह प्रदूषण मुक्त वातावरण वाले बागों और पार्कों में जाकर सैर करनी चाहिए। जनहित समिति (रजि.) पटियाला द्वारा बारादरी गार्डन और पटियाला के कुल दस पार्कों के रख-रखाव का जिम्मा उठाया गया है ताकि शहर के लोग इन पार्कों का लाभ लें, यहाँ आकर सैर, योग और कसरत करें तथा स्वयं को स्वस्थ रखें।
इस अवसर पर जनहित समिति (रजि.) पटियाला के संस्थापक सदस्य अनिल कुमार भारती ने बताया कि जनहित समिति के संस्थापक स्व. पंडित ओमप्रकाश कौशिश जीवन भर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग और सैर करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति जागरूक करते रहे। बारादरी गार्डन और पटियाला के सभी सैर प्रेमियों के साथ उनका गहरा लगाव था। जनहित समिति (रजि.) पटियाला द्वारा बारादरी के चिल्ड्रन्स पार्क में लगाए गए झूले, जिम और पटियाला शहर के विभिन्न पार्कों, स्कूलों और कॉलेजों में हज़ारों की संख्या में लगाए गए पेड़-पौधे पटियाला वासियों के स्वास्थ्य लाभ और शहर के वातावरण को शुद्ध करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।






