Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी:आशीष...

समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी:आशीष कुमार

10 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): नगराधीश आशीष कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की पेंडेंसी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाप्त किया जाए। एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट ) अपलोड करते समय शिकायत का पूरा पूर्व विवरण, की गई कार्रवाई तथा वर्तमान स्थिति स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से दर्ज की जाए, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग में लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी व जवाबदेह बनाएं।


नगराधीश आशीष कुमार सोमवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से री-ओपन होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उनके शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। सभी विभाग इन मामलों में सक्रियता दिखाएं, समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा अपनी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपायुक्त कार्यालय को भेजे ताकी उसकी समीक्षा की जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला का कोई भी नागरिक अपनी समस्या या शिकायत को समाधान शिविर में पहुंचकर लिखित रूप में दे सकता है। सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन जिला स्तर पर लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र, उपमंडल पिहोवा, उपमंडल शाहाबाद व उपमंडल लाडवा में आयोजित किया जाता है। इन समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से रिव्यू किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments