Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसंत रविदास के संदेशों से समाज को मिल रही समरसता की प्रेरणा...

संत रविदास के संदेशों से समाज को मिल रही समरसता की प्रेरणा -हरविंदर कल्याण

10 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में काशी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थल, सीर गोवर्धनपुर से शुरू हुई पवित्र कलश वंदन यात्रा रविवार को घरौंडा विधानसभा के गांव कम्बोपुरा पहुंची। संत श्री रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और निःस्वार्थ सेवा का प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और कार्यों से यह सिद्ध किया कि मनुष्य की पहचान जाति या जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और सेवा भावना से होती है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा सामाजिक एकता, राष्ट्रीय भावना और समरस समाज के निर्माण का मजबूत संदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने समाज को समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी विचारधारा सेवा, सद्भावना और आपसी सहयोग के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनके संदेशों को घर-घर तक पहुंचाना सभी का कर्तव्य है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संत-महापुरुष किसी एक विशेष जाति के नहीं होते, बल्कि वे संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। हमें उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करके एक योग्य व्यक्ति बनने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए, जिससे समाज मजबूत बने और हर वर्ग के व्यक्ति को बिना भेदभाव के आगे बढ़ने के अवसर मिलें। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तरक्की और खुशहाली के साथ-साथ संस्कृति को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने आह्वान किया कि छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जाए, ताकि समाज में भेदभाव की भावना को समाप्त किया जा सके और समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य किया जा सके।

इस कार्यक्रम में चेयरमैन भारत भूषण जुआल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments