फतेहगढ़ साहिब, 11 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सोना थिंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह स्थल खेल स्टेडियम सरहिंद (माधोपुर) और इसके आसपास के 500 मीटर क्षेत्र में 14 और 15 अगस्त को ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश इसलिए जारी किए गए हैं क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल स्टेडियम सरहिंद में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाना है, जिसमें वीवीआईपी, वीआईपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसलिए मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि खेल स्टेडियम सरहिंद और इसके आसपास किसी भी प्रकार के ड्रोन कैमरे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।






