Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabग्रीस में जालंधर के 55 वर्षीय अशोक कुमार की मौत

ग्रीस में जालंधर के 55 वर्षीय अशोक कुमार की मौत

जालंधर, 12 अगस्त 2026 (अनिल कुमार भारती): ग्रीस में जालंधर निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार की 22 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शव को भारत लाना मुश्किल हो गया था।

परिवार की मदद के लिए दुबई के कारोबारी और ‘सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट’ के संरक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय आगे आए। उनकी पहल और ग्रीस की स्थानीय संगत के सहयोग से अशोक कुमार का शव भारत लाया गया।

परिवार के अनुसार, एक व्यक्ति ने शव भारत भेजने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद अशोक की पत्नी रेखा ने डॉ. ओबरॉय से मदद मांगी। उन्होंने एथेंस स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार के पदाधिकारियों से संपर्क कर शव भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी करवाई।

अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शव को ट्रस्ट की ओर से मुफ्त एंबुलेंस के जरिए जालंधर स्थित उनके घर पहुंचाया गया। परिवार ने अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार अब अपने वतन में किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments