Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में गर्मी बढ़ी, 14-15 अगस्त को बारिश के आसार

हरियाणा में गर्मी बढ़ी, 14-15 अगस्त को बारिश के आसार

13, अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को मेवात को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई और तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र 13 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 14 और 15 अगस्त को हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के दक्षिणी व कुछ पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

16 अगस्त के बाद मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि, हरियाणा के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments