12 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): पंजाब और चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के आसपास मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त के बीच कई इलाकों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
आज 13 अगस्त को कोई विशेष बारिश चेतावनी नहीं है, लेकिन पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से आने वाले दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ पर इसका असर पड़ने की संभावना है।
पंजाब में अब तक मानसून के दौरान 195.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 32% कम है। वहीं, भाखड़ा और पौंग बांधों में जलस्तर फिलहाल अधिकतम सीमा से नीचे है और बाढ़ का तत्काल खतरा नहीं बताया गया है।






