Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपंजाब ने राजस्थान से मांगे 1.44 लाख करोड़, नदी जल रॉयल्टी को...

पंजाब ने राजस्थान से मांगे 1.44 लाख करोड़, नदी जल रॉयल्टी को लेकर बढ़ा विवाद

13 अगस्त 2026 (जगदेव रंचना): पंजाब सरकार ने राजस्थान से नदी जल के इस्तेमाल की रॉयल्टी के तौर पर 1.44 लाख करोड़ की राशि मांगी है। राज्य सरकार के अनुसार यह रकम निर्धारित और लागू दरों के आधार पर गणना की गई है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि राजस्थान सरकार को इस संबंध में पंजाब की ओर से दो बार लिखित मांग भेजी जा चुकी है। हालांकि, अभी तक राजस्थान की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब ने अपने नदी जल के इस्तेमाल के एवज में मिलने वाली रॉयल्टी की राशि तय नियमों और दरों के अनुसार निर्धारित की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब अपने अधिकार की इस राशि को हासिल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। बरिंदर गोयल के मुताबिक, यदि राजस्थान सरकार पंजाब की मांग के अनुरूप भुगतान नहीं करती है, तो राज्य सरकार नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

इस मांग के सामने आने के बाद पंजाब और राजस्थान के बीच नदी जल के बंटवारे, इस्तेमाल और राज्यों के जल अधिकारों से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments