Wednesday, August 26, 2026
HomeLifestyleबच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के आसान तरीके

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के आसान तरीके

13 अगस्त,2026 (काजल): हर माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे बड़े होकर जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनें। इसके लिए बचपन से ही उन्हें छोटे-छोटे काम खुद करने की आदत डालना जरूरी है। बच्चों को स्कूल के लिए खुद तैयार होने, अपना बैग लगाने और बिस्तर समेटने जैसे काम करने दें। कमरे में बिखरे खिलौने और किताबें भी उनसे व्यवस्थित करवाएं।

स्कूल प्रोजेक्ट या होमवर्क में तुरंत मदद करने के बजाय उन्हें पहले खुद प्रयास करने का मौका दें। घर के कामों में भी लड़के और लड़कियों दोनों को शामिल करें, जैसे खाना परोसना, पानी रखना और अपनी प्लेट सिंक में रखना। इसके अलावा, किसी समस्या या पजल को हल करते समय बच्चों को सोचने का पर्याप्त समय दें और परिवार के छोटे-बड़े फैसलों में उनकी राय भी सुनें। इससे उनमें आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और स्वतंत्र सोच विकसित होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments