Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपंजाब में फिर सक्रिय मानसून, 19 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

पंजाब में फिर सक्रिय मानसून, 19 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

14 अगस्त,2026 (जतिंदर गर्ग): पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पठानकोट में सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव आया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी बारिश को प्रभावित कर रहा है।

डैमों की स्थिति: भाखड़ा और पौंग डैम में पानी की आवक फिलहाल छोड़े जा रहे पानी से अधिक है। दोनों जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, इसलिए तत्काल कोई खतरा नहीं बताया गया है। हालांकि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments