14 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): मेक्सिको में फंसे एक पंजाबी सिख युवक का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने दावा किया कि वह ‘डंकी रूट’ के जरिए मेक्सिको पहुंचा था और वहां से भागने की कोशिश करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
वीडियो में युवक हाथ जोड़कर लोगों से मेक्सिको न आने और एजेंटों के झांसे में न फंसने की अपील करता नजर आ रहा है। उसका कहना है कि मारपीट के बाद वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।
बताया जा रहा है कि कई भारतीय युवक अमेरिका-कनाडा पहुंचने के लिए अवैध रास्तों के जरिए मेक्सिको जाते हैं। एजेंट उनसे लाखों रुपये वसूलते हैं और कई बार उन्हें अस्थायी ठिकानों पर रखे जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।






