Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaपंजाबी प्रबोध परीक्षा 13 सितंबर को

पंजाबी प्रबोध परीक्षा 13 सितंबर को

पटियाला, 14 अगस्त 2026 (हर्षप्रीत कौर): पंजाब सरकार द्वारा भरी जाने वाली ग्रुप-सी और इससे ऊपर की विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यताओं में उम्मीदवारों के लिए मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय पास करना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास मैट्रिक स्तर की पंजाबी भाषा की योग्यता नहीं है, उनके लिए भाषा विभाग पंजाब द्वारा पंजाबी प्रबोध परीक्षा 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। भाषा विभाग पंजाब के निदेशक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उक्त परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। पहले की तरह यह परीक्षा विभाग के मुख्य कार्यालय भाषा भवन, शेरांवाला गेट, पटियाला में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए फीस 3,000 रुपये निर्धारित की गई है, जो नकद जमा करवाई जाएगी।

फॉर्म जमा करवाने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के मूल प्रमाण पत्र तथा इनकी सत्यापित प्रतियां लानी होंगी। इसके अलावा 30×25 सेंटीमीटर आकार का स्व-पता लिखा लिफाफा, जिस पर 56 रुपये की डाक टिकट लगी हो, तथा पासपोर्ट साइज की पांच फोटो (एक ही स्नैप की) भी साथ लानी होंगी। इन पांच फोटो में से दो फोटो किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए। फोटो की पृष्ठभूमि और उम्मीदवार के कपड़े हल्के रंग के होने चाहिए। पंजाबी प्रबोध परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 0175-2214469 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments