Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaमतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच में सहायता के लिए 16...

मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच में सहायता के लिए 16 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे

पटियाला, 14 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी, पटियाला, डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नाम की जांच एवं सत्यापन करने में सहायता के लिए 16 अगस्त, 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पटियाला जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त को प्रकाशित की गई थी तथा एसआईआर-2026 के तहत शुरू हुआ दूसरा चरण 12 सितंबर, 2026 तक जारी रहेगा। विशेष कैंपों के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं की सहायता के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि मतदाता विशेष कैंपों में जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच और सत्यापन कर सकते हैं। पात्र मतदाता, जिनके नाम सूची में शामिल होने से रह गए हैं, वे आवश्यक घोषणा-पत्र एवं सहायक दस्तावेजों के साथ, जहां लागू हो, फॉर्म 6, फॉर्म 6ए और फॉर्म 8 भी जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कैंपों में बीएलओ के पास फॉर्म 6 और फॉर्म 8 की पर्याप्त प्रतियां उपलब्ध हों तथा सही ढंग से भरे गए फॉर्म संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के पास उचित रूप से जमा करवाए जाएं।
डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और एसआईआर-2026 की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उनके बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से कैंपों के बारे में सूचित किया जा रहा है, ताकि लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि 16 अगस्त को मतदान केंद्रों की इमारतें खुली रहें और कैंपों के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे विशेष कैंपों में भाग लें और ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की ध्यानपूर्वक जांच करें, ताकि सभी पात्र मतदाता बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments