15 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): बृज लाल जिंदल डी.ए.वी पब्लिक स्कूल जाखल मण्डी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे सम्मान एवं गर्व के साथ फहराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की ।
प्राचार्या श्रीमती कविता शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता हमें महान शहीदों के बलिदान से मिली है। आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली । हमें शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्राचार्या महोदया के ओजस्वी विचारों ने सभी में देशभक्ति और कर्तव्यबोध की भावना जागृत की , देशसेवा और संस्कारों का संदेश दिया। पढ़ो, बढ़ो और देश का नाम रोशन करो यही उनका मंत्र रहा। शहीदों के बलिदान को न भूलें वर्तमान में मेहनत करो – शिक्षा और अनुशासन से आगे बढो विकसित भारत के संकल्प में भागीदार बनें । आओ मिलकर तिरंगे की शान बढ़ाएं “संस्कार, शिक्षा और देशभक्ति – यही है डी.ए.वी. की पहचान”छोटे कदम, बड़ा संकल्प ।
हमने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। आइए हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जिस पर हमें गर्व हो।
जय हिंद!






