Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaदेश की आजादी के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने दी...

देश की आजादी के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने दी सर्वोच्च कुर्बानी: सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा

16 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): प्रदेश के सहकारिता, जेल, चुनाव, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नागरिकों को उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। महात्मा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और तेजस्वी नेतृत्व के परिणामस्वरूप वर्ष 1947 में देश को अंग्रेजी शासन से मुक्ति मिली।

उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण का संकल्प लें। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की धरती वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। 10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी।

इस गौरवपूर्ण इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा अंबाला छावनी में स्थापित किया जा रहा भवन शहीदी स्मारक अब निर्माण के अंतिम चरण में है। यह स्मारक हमारे वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments