Wednesday, August 26, 2026
HomePatiala31 अगस्त तक अनधिकृत मछली विक्रेताओं को नई मछली मंडी में शिफ्ट...

31 अगस्त तक अनधिकृत मछली विक्रेताओं को नई मछली मंडी में शिफ्ट करवाने के डीसी के निर्देश

पटियाला, 18 अगस्त (चौधरी प्रभजीत सिंह):पटियाला शहर में अनधिकृत रूप से मछली बेचने वाले विक्रेताओं को 31 अगस्त 2026 तक नई मछली मंडी में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नगर निगम और जिला मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि मछली मंडी के बाहर मछली बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नगर निगम पटियाला, मत्स्य पालन विभाग, जिला मत्स्य अधिकारी, सचिव मार्केट कमेटी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम गठित कर नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता मौके पर नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने सचिव मार्केट कमेटी और जिला मत्स्य अधिकारी को शहर के विभिन्न स्थानों पर मछली बेचने वाले विक्रेताओं को मछली मार्केट पटियाला में फड़ियां आवंटित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि फड़ियां लेने के इच्छुक आवेदक 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 24 अगस्त 2026 को मछली मार्केट पटियाला में फड़ियों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मछली बाजार में साफ-सफाई और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इससे शहर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ मछली विक्रेताओं को भी व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सकेगा।

इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त कमिश्नर सिमरप्रीत कौर सहित मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments