Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaभाजपा एस.सी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया का भाजपा जिला कार्यालय में भव्य...

भाजपा एस.सी. मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया का भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत

फतेहाबाद,18 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया का आज भाजपा जिला कार्यालय ‘उदय कमल’ में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा ने की।


इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। एससी मोर्चा का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य करें।
भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सरबटा ने प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया का स्वागत करते हुए कहा कि एससी मोर्चा फतेहाबाद जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के लोगों को भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक मोर्चा संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र बलियाला, चेयरमैन सरदार बलदेव ग्रोहा, लक्ष्मण नापा, सफाई आयोग हरियाणा के सदस्य चन्द्रप्रकाश बोस्ती, जगदीश नायक, सुमन खीचड़, सविता टूटेजा, अनु सरबटा, डॉ. रणजीत ओड, बनवारी लाल गहलोत, राजकुमार सुरा, अशोक जाखड़, जगदीश शर्मा, राधेश्याम नारंग, बंसी लाल सरपंच भट्टू, रामकुमार मेहरा, मंजू बाजीगर, सोनू चालिया, राममेहर धारसूल, कुलविंदर मुसेखेड़ा, सुभाष चन्दोरा, शम्मी ढींगड़ा, सुल्तान नायक, ज्ञानी राम नायक, सुभाष नायक, हवासिंह पेंटर, सुरेंद्र नायक, टोनी नायक, धर्मचंद पंवार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन विकास ललोदा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments