Thursday, August 27, 2026
HomePunjabस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां

संगरूर, 18 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला संगरूर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को देश की आजादी के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के साथ तिरंगे के रंगों, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से संबंधित गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने देशभक्ति के गीत और कविताएं प्रस्तुत करने के साथ-साथ चित्रकारी, रंग भरने और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान के कारण प्राप्त हुई है। बच्चों को आपसी भाईचारा मजबूत करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप सिंह गिल ने कहा कि बचपन सीखने और अच्छी जीवन-मूल्य अपनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों में त्योहारों और राष्ट्रीय दिवसों से संबंधित गतिविधियां आयोजित करने से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होने के साथ-साथ उनमें देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों से अपील की कि वे बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित करते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments