Thursday, August 27, 2026
HomePatialaपंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन तेज

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन तेज

पटियाला, 18 अगस्त,2026 (जतिंदर गर्ग): पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में छात्र संगठनों द्वारा फीस बढ़ोतरी के खिलाफ फीस वृद्धि विरोधी फ्रंट बनाकर वाइस चांसलर कार्यालय के सामने दिन-रात का पक्का मोर्चा लगाया गया है।  जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भी मोर्चे का समर्थन किया। स्कूल अध्यापकों के संगठन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमदेव सिंह और डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन के नेता गुरजीत सिंह अपने साथियों सहित मोर्चे में शामिल हुए।

यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गोपालपुरी, पंजाबी यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निशान सिंह दियोल और गेस्ट फैकल्टी यूनियन से वरिंदर खुराना ने संबोधित करते हुए मोर्चे को समर्थन दिया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के अन्य कर्मचारी नेता कुलविंदर सिंह ककराला, हरदास सिंह, सफाई यूनियन के नेता अपने साथियों सहित तथा अन्य कर्मचारी भी मोर्चे के समर्थन में पहुंचे।

फीस बढ़ोतरी विरोधी फ्रंट में शामिल संगठनों पी.एस.यू, ए.आई.एस.एफ, एस.एफ.आई, पी.एस.यू (ल), पी.आर.एस.यू, अग्रगामी, डी.एस.ओ और पी.एस.एफ ने आज घोषणा की कि 18 अगस्त की रात को वीसी कार्यालय से वीसी की कोठी तक जागो मार्च निकाला जाएगा।

मोर्चे के नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार पंजाबी यूनिवर्सिटी का कर्ज माफ करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन अभी भी यूनिवर्सिटी पर करीब 150 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।

उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर फीस बढ़ोतरी विरोधी फ्रंट द्वारा 20 अगस्त को पंजाब सरकार के विधायकों के यूनिवर्सिटी में प्रवेश पर रोक लगाने का ऐलान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments