बठिंडा,19 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए तीन नए धार्मिक यात्रा मार्ग शुरू किए गए। मेयर पदमजीत सिंह महिता ने चार बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इनमें दो बसें हरिद्वार-ऋषिकेश, एक सालासर बालाजी-खाटू श्याम जी और एक बस वृंदावन-मथुरा के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेयर ने कहा कि योजना का उद्देश्य लोगों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से करवाना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।






