Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabशहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर 20 अगस्त को संगरूर...

शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी पर 20 अगस्त को संगरूर जिले में स्थानीय अवकाश

संगरूर, 19 अगस्त,2026 (जतिंदर गर्ग): डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर ने आदेश जारी किए हैं कि शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर 20 अगस्त 2026, वीरवार को संगरूर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर लोंगोवाल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसी के मद्देनजर जिला संगरूर के सभी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालयों सहित सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में 20 अगस्त 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह आदेश उन स्कूलों और कॉलेजों पर लागू नहीं होगा, जहां 20 अगस्त को बोर्ड या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अथवा प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments