Thursday, August 27, 2026
HomePatialaसंत लोंगोवाल की याद में होने वाले समारोह की जगह को लेकर...

संत लोंगोवाल की याद में होने वाले समारोह की जगह को लेकर शिअद से अलग हुए गुटों का विवाद दुर्भाग्यपूर्ण : प्रो. बडूंगर

पटियाला, 19 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि अमर शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल, पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल, की याद में हर वर्ष की तरह 20 अगस्त को होने वाले समारोह की जगह को लेकर शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए गुटों द्वारा विवाद करना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा करके शहीद का अपमान किया जा रहा है, जिससे जहां पंथ विरोधी ताकतें खुश हो रही हैं, वहीं हमारी युवा पीढ़ी भी दुखी हो रही है।

प्रो. बडूंगर ने कहा कि यदि कोई उपलब्धि हासिल करनी है तो पंजाब और पंथ के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए सभी गुटों के नेताओं को अपनी अहंकार और जिद छोड़कर श्री अकाल तख्त साहिब के केसरी निशान के नीचे एकजुट होना होगा और फिर अपनी मातृ पार्टी शिरोमणि अकाली दल में घर वापसी करनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments